एलपीजी गैस के लिए मारामारी : गढ़वा के गैस गोदामों में भारी बीड़,उपभोक्ता लगा रहे कालाबाजारी का आरोप
गढ़वा:जिले में एलपीजी गैस के लिए कई दिनों से मारामारी चल रही है. की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है. गैस एजेंसी के दिए गए नंबर पर फ़ोन करने के बाद ही बुकिंग हो रही. लोगों में एलपीजी गैस कमी होने का डरा सताने लगा है. आए दिनइंडेन गैस कार्यालय एवं गोदामों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. गैस गोदाम में लोग अब मरापीट पर उतारू हो गए है.
शहर के गैस गोदामों में आलम ये है कि सुरक्षा के बीच कागजी काम एवं गैस का वितरण हो रहा है. उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर गैस नहीं मिल रहा है और दूसरी तरफ गैस का कालाबाजारी किया जा रहा है. जबकि, गैस एजेंसी के वितरक ने कहा कि जो नियम से आ रहे हैं, उनको कोई दिक्क़त नहीं है और जो नियम के विरुद्ध गैस सिलेंडर लेना चाहते हैं उन्हीं को दिक्कत हो रही है. वहीं, लोग कालाबाजारी का आरोप लगा रहे है.
वहीं, इस मामले पर पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गैस किल्ल्त पर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और अनुमंडल पदाधिकारी गैस के लिए ठोस पहल करनी चाहिए, लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी सिर्फ फोटो खिंचवाने और नेता की तरह भाषण देने में मसगुल है.
जबकि, एलपीजी गैस किल्ल्त मामले पर डीसी दिनेश यादव ने कहा कि गैस और पेट्रोल की जिले में कोई दिक्क़त नहीं है. जो लोग इसकी जमाखोरी करते हैं या ऊंचे दामों पर बेचने की सूचना मिलने पर कार्यवाई की जाएगी.