खौफनाक कदम : पुलिस जवान ने अपने आवास में पारिवारिक विवाद में की सुसाइड, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Edited By:  |
khofnaak kadam

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से जहां जिला में सैट-1 के पुलिस जवान ने अपने आवास में पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने पंखे से लटकते शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बताया जा रहा है कि रामगढ़ जिला में सैट-1 के सिपाही प्यारे लाल आज अपने आवास पर पारिवारिक विवाद के कारण खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पंखे से लटकते शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

पुलिस जवान फांसी क्यों लगाई इसकी पुलिस अधिकारी द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. मामले को पारिवारिक अंतर कलह की आशंका जतायी जा रही है. घटना के बाद पत्नी और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.