Hindi News / पीटी परीक्षा में अनियमितता की शिकायतों पर CID और रांची पुलिस खंगाल रही...

JPSC कार्यालय में छापेमारी : पीटी परीक्षा में अनियमितता की शिकायतों पर CID और रांची पुलिस खंगाल रही दस्तावेज

Edited By:  |
jpsc karyalay mein chapemari

रांची:जेपीएससी कार्यालय में सीआईडी और रांची पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची है. 14वीं जेपीएससी की पीटी परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतों पर जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. सिटी एसपी के साथ कई डीएसपी, इंस्पेक्टर के साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. जांच टीम दस्तावेजों को खंगाल रही हैं. 14वीं जेपीएससी के रिजल्ट के बाद से जेपीएससी पर सवाल उठ रहे हैं. कट ऑफ मार्क्स जारी नहीं किए जाने को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है. जांच एजेंसी को जेपीएससी की पिछली कुछ परीक्षाओं और नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली थीं. मामले को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी शिकायतें की गई है. वहीं,इस छापेमारी का नेतृत्व खुद रांची सिटी एसपी ने की.मौके पर भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है.