Hindi News / अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर, अब इस तिथि को होगी प्रारंभिक...

JPSC EXAM-2025 : अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर, अब इस तिथि को होगी प्रारंभिक परीक्षा

Edited By:  |
jpsc exam-2025

रांची:झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की नई तिथि की घोषणा की है. अब यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को होगी, पहले यह परीक्षा 12 अप्रैल को प्रस्तावित थी. आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी.

दो पाली में होगी परीक्षा

19 अप्रैल रविवार कोप्रथम पाली में होने वाली परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (सामान्य अध्ययन–प्रथम पत्र) होगी. जबकि, द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक (सामान्य अध्ययन-द्वितीय पत्र) परीक्षा ली जाएगी.

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) 8 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करना होगा. एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है.आयोग ने सभी उम्मीदवारों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है.अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा.OMR शीट भरने में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.केवल नीला या काला बॉल पेन उपयोग में लाना होगा.बायोमेट्रिक और IRIS जांच की व्यवस्था रहेगी.

हेल्पलाइन की सुविधा

एडमिट कार्ड डाउनलोड में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं. JPSC की इस महत्वपूर्ण परीक्षा की तारीख में बदलाव के बाद अब अभ्यर्थियों को नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का अवसर मिल गया है.