झारखंड विधानसभा : स्पीकर रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक,बजट सत्र पर हुई बातचीत

Edited By:  |
jharkhand vidhansabh

रांची: 18 फरवरी से झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आगाज होने जा रहा है. विधानसभा का बजट सत्र एक महीने तक चलेगा यानी 19 मार्च तक आहुत किया गया है. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सत्र चलेगा. वहीं, सत्र से एक दिन पहले यानी आज विधानसभा में सर्वदलीयबैठक हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में सत्र को लेकर चर्चा हुई.

बैठक खत्म होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बजट सत्र में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. सदन में प्रश्न कल या शून्य काल के प्रश्न पूछने पर सही समय पर जवाब देने के लिए सुनिश्चित किया जाए. वहीं, संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देश नियम संगत सभी अधिकारियों को पालन करने के साथ-साथ बजट सत्र कैसे दुरुस्त होकर चले इस पर ध्यान देने को कहा गया. बता दें कि इस बार विधानसभा की कार्यवाही डिजीटल और पेपरलेस होगी.