झारखंड निकाय चुनाव : चुनाव की तैयारी को लेकर रांची जिला प्रशासन रेस,डीडीसी ने दी पूरी जानकारी

Edited By:  |
jharkhand nikay chunaw

रांची:नगर निकाय चुनाव की घोषणा आज हो गई हैं. चुनाव की तैयारी को लेकर रांची जिला प्रशासन भी रेस हो गया है.रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रांची शहरी क्षेत्र के 53 वार्ड और बुंडू के 13 वार्ड में 23 फरवरी को मतदान किया जाएगा.वहीं, 27 फरवरी को मतगणना होगी. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा. जबकि, मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 से शुरू जाएगी.

डीडीसी ने बताया कि रांची में 10 लाख 27 हजार मतदाता है,5 लाख 18 हजार 695 पुरुष मतदाता हैं. जबकि, 5 लाख 8 हजार 971 महिला मतदाता है. रांची में 274 सामान्य बूथ है और संवेदनशील बूथों की संख्या 507 हैं. वहीं, अतिसंवेदनशील बूथ की संख्या 128 है. वहीं, बुंडू में16 हजार 625 मतदाता बुंडू में है.

रांची से नैय्यर की रिपोर्ट