JHARKHAND NEWS : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में ईस्ट टेक 2025 का कर्टेन-रेज़र रांची में सफलतापूर्वक संपन्न

Edited By:  |
jharkhand news

रांची : ईस्ट टेक 2025 का कर्टेन-रेज़र (प्रारंभिक) कार्यक्रम मंगलवार को रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम 19 से 21 सितंबर 2025 तक रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली प्रतिष्ठित रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,जिन्होंने औपचारिक रूप से ईस्ट टेक 2025 की तैयारियों के शुभारंभ की घोषणा की. अपने संबोधन में संजय सेठ ने'रक्षा में आत्मनिर्भरता'के दृष्टिकोण के अनुरूप परिचालन क्षमता बढ़ाने,उद्योग जगत की भागीदारी और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने में इस आयोजन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व और बारीकियों पर विस्तार से बताया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी पहल न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करती है,बल्कि क्षेत्रीय औद्योगिक विकास और नवाचार इकोसिस्टम को भी गति देती है.

सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM)के प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया. उन्होंनेMSMEs,स्टार्टअप्स और स्थापित रक्षा फर्मों से आग्रह किया कि वे अपने नवाचारों को सेना की परिचालन जरूरतों के साथ संरेखित करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं,जिससे एक मजबूत,स्वदेशी रक्षा विनिर्माण आधार का निर्माण हो सके.

कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण ईस्ट टेक 2025 के लोगों का अनावरण रहा,जो शक्ति,दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है. यह लोगों के कार्यक्रम के केंद्रीय विषय - "आत्मनिर्भरता से संप्रभुता" - को दर्शाता है,जो रक्षा में तकनीकी आत्मनिर्भरता के माध्यम से भारत की संप्रभुता को मजबूत करने का आह्वान है.

"आत्मनिर्भरता से संप्रभुता" इस विश्वास को दर्शाता है कि सच्ची संप्रभुता भीतर से आती है—जब किसी राष्ट्र की रक्षा सेनाएं अपने ही उद्योग द्वारा डिजाइन और निर्मित घरेलु तकनीकों से लैस होती है. आत्मनिर्भरता सुरक्षा को सशक्त बनाती है,नवाचार को बढ़ावा देती है,और रणनीतिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करती है,जिससे संप्रभुता केवल एक अधिकार ही नहीं,बल्कि एक क्षमता बन जाती है.

रक्षा विनिर्माण क्षेत्र से 200 से अधिक अपेक्षित प्रतिभागियों के साथ, ईस्ट टेक 2025 सेना की परिचालन जरूरतों और भारतीय उद्योग की नवाचार क्षमताओं को एक साथ लाने वाला एक परिवर्तनकारी मंच बनने का वादा करता है.