JHARKHAND NEWS : CM हेमन्त से चतरा के DC ने की मुलाकात, राजकीय इटखोरी महोत्सव में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

Edited By:  |
jharkhand news

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चतरा के उपायुक्त कीर्तिश्री ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 19 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित हो रहे राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की चल रही तैयारियों एवं इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया.