Live

JHARKHAND NEWS

बोकारो एसपी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पहुंचे बेरमो, पूजा पंडालों की सुरक्षा का लिया जायजा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेरमो: दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बोकारो के पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह स्वयं बेरमो पहुंचे और इलाके के कई प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसपी ने बैरिकेडिंग,प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को देखा. उन्होंने पंडाल आयोजकों से कहा कि सीसीटीवी कैमरे हर हाल में लगाए जाएँ,अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हों और आपात स्थिति में निकलने के लिए अलग रास्ता भी बनाया जाए. निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने स्थानीय थाना प्रभारी और पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ाई जाए,भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त तेज किया जाए. साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी उन्होंने जोर दिया. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शांति,सौहार्द और सामाजिक एकता का पर्व है,जिसे सभी मिलकर सुरक्षित वातावरण में मनाएं. किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए.

वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस कप्तान की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके निरीक्षण से जनता का विश्वास और बढ़ा है तथा पर्व निर्विघ्न और सुरक्षित तरीकेसेसंपन्नहोगा.

बेरमो से पंकज कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें