JHARKHAND NEWS : रांची के अनगड़ा में 47वीं राज्य स्तरीय दो दिवसीय किसान मेला का हुआ आयोजन
रांची : राम कृष्ण मिशन, मोरहाबादी, रांची के तत्वावधान में 47वीं राज्य स्तरीय दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन कृषि फार्म गेतलसूद, अनगड़ा, रांची में किया गया.
डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा,मुख्य प्रबंधक,मूवमेंट इफको,नई दिल्ली ने इस मेला परिसर में उपस्थित किसानों को संबोधित किया. उन्होंने वर्तमान खेती के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि जैविक श्रोतों का खेती में अभाव एवं रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग आपकी खेती में लगातार लागत को तो बढ़ा रहा है पर इसकी तुलना में उत्पादन आप नहीं ले पा रहे हैं. इन रासायनिक उर्वरकों की उपयोग दक्षता भी निरन्तर गिरते जा रहा है. ऐसे में आपको विभिन्न जैविक श्रोतों को मिट्टी में डालना ही पड़ेगा साथ ही आपकी संस्था इफको द्वारा निर्मित एवं बाजार में उपलब्ध जैव उर्वरक, जैव अपघटक, फ़सल वृद्धि प्रोत्साहक,जल विलय उर्वरक एवं नैनो उर्वरकों का प्रयोग भी करना होगा. ऐसा करने से जहां एक ओर आपकी मिट्टी मजबूत होगी वहीं दूसरी ओर उत्पादन भी भरपूर मिलेगा और आप अपने आगामी पीढ़ियों को भी समृद्ध मिट्टी एवं खेती का आधार दे सकेंगे.
डॉ. शशि भूषण समदर्शी, राज्य विपणन प्रबंधक इफको झारखंड ने भी किसानों को संबोधित किया एवं इफको नैनो उर्वरकों के प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही इनसे खेती को होने वाले लाभ के बारे में सभी को अवगत कराया. मेला में सचिव रामकृष्ण मिशन, कृषि विज्ञान के कृषि वैज्ञानिक के साथ 500 से अधिक किसानों ने अपनी सहभागिता निभाई.