JHARKHAND NEWS : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने किया झंडोत्तोलन
आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। जगह-जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। इसी क्रम में, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर समाहरणालय परिसर में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने निर्धारित समयानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी दी गई और इस दौरान पूरा परिसर राष्ट्रगीत की धुनों और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा।
इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने जिले के कई तमाम आला अधिकारी। समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, और प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण समेत जिला स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक नमन किया।
ध्वजारोहण के उपरांत, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए एक बेहद प्रेरणादायक संदेश दिया।