Hindi News / 14वीं JPSC परीक्षा मामला: CID का शिकंजा, पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को नोटिस;...

JHARKHAND NEWS : 14वीं JPSC परीक्षा मामला: CID का शिकंजा, पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को नोटिस; आज होगी पूछताछ

Edited By:  |
jharkhand news

झारखंड लोक सेवा आयोग—यानी JPSC की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और अनियमित-कार्यों को लेकर सूबे की सियासत और प्रशासनिक हलकों में भूचाल एक बार फिर तेज हो गया है। बहुचर्चित 14वीं JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।ताजा अपडेट यह है कि इस मामले में JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को CID ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है और आज उनसे इस पूरे प्रकरण पर कड़ाई से पूछताछ की जाएगी।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि जांच एजेंसी के पास कई ऐसे अहम सवाल और दस्तावेज हैं, जिनका जवाब पूर्व चेयरमैन को देना होगा। यह परीक्षा लंबे समय से छात्रों के आक्रोश और कानूनी दांव-पेंच के घेरे में रही है। छात्रों का आरोप था कि चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन में भारी धांधली की गई थी, जिसके बाद मामले की जांच CID को सौंपी गई थी।आज होने वाली इस पूछताछ पर राज्यभर के लाखों बेरोजगार युवाओं और अभ्यर्थियों की नजरें टिकी हुई हैं। देखना यह होगा कि इस पूछताछ के बाद CID की जांच का दायरा किन-किन अन्य बड़े चेहरों तक पहुंचता है।