JHARKHAND NEWS : मेधा डेयरी की ओर से दिवंगत दुग्ध उत्पादक परिवार को मिला 3 लाख का सहायता
रांची:झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड(मेधाडेयरी)द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है.इन योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत दुग्ध उत्पादक किसानों को कई प्रकार की योजनाओं से जोड़ा गया है.ऐसी ही एक सुविधा से जिसमेंJMFसे जुड़े किसानों को यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस कंपनी के माध्यम सेदुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाता है.
इसी क्रम में कोड संख्या194के दुग्ध उत्पादक स्वर्गीय वरुण कुमार महतो जो दुग्ध उत्पादन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और बुण्डू क्षेत्र के मेधा डेरी द्वारा संचालित दुग्ध संग्रह केंद्र बुण्डू में नियमित रूप से दूध की आपूर्ति करते थे, का कुछ दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटना में दुखद,निधन हो गया.वे अपने घर से दुग्ध शीतक केंद्र जाने के दौरान मोटरसाइकिल से दुर्घटना का शिकार हो गए,जिससे उनकी असामयिक मृत्यु हो गई.
मेधा डेयरी में उनका दुग्ध उत्पादक केंद्र पंजीकृत होने के कारण उन्हें दुर्घटना बीमा योजना का लाभ प्राप्त था.इसी के तहत दिनांक11.05.2026को उनकी माता सुभी देवी को मेधा डेयरी की ओर से₹3,00,000 (तीनलाखरुपये)का बीमा चेक-राजेश गुप्ता(प्रबंधनिदेशक, JMF)द्वारा प्रदान किया गया.
कार्यक्रम मेंउमा शंकर सिंह(सहायकमहाप्रबंधक),एलन एक्का(दुग्धसंग्रहणप्रमुख),विवेक कुमार(क्षेत्रीयदुग्धसंकलनप्रभारी),प्रेमशंकर तिवारी,(प्रभारीदुग्धबिलिंगअनुभाग) एवं दुग्ध मित्र बादल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दुग्ध उत्पादक किसान उपस्थित रहे.