झारखंड में नहीं थम रहा अंधविश्वास : डायन बिसाही के आरोप में तीन लोगों पर पेट्रोल डालकर जलाया,पत्नी-बच्चे की मौत,पति ने खुद की बचाई जान
चाईबासा:पश्चिम सिंहभूम जिला के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जला दिया गया है.इस घटना में 32 वर्षीय महिला और दो माह के नवजात की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि, तीसरे व्यक्ति ने जलती आग के बीच घटनास्थल से भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई.
बाताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब कोल्हान सिंकु अपने दूसरी पत्नी ज्योति सिंकु, दो वर्ष के बेटे और दो माह के बच्चों के साथ घर पर सो रहे थे. तभी अचानक कलाईयागांव में ही रह रहे उनके एक रिश्तेदार ने राशिका बिरुवा ने आवाज देकर बाहर बुलाया. जैसे ही पति-पत्नी घर से बाहर निकले तो देखा कि आंगन में करीब एक दर्जन महिला, पुरुष और बच्चे खड़े थे. उन लोगों ने पत्नी ज्योति सिंकु पर डायन का आरोप लगाकर अचानक पेट्रोल से भरा गैलन पति-पत्नी पर डाल दिए और माचिस से आग लगा दी.
आग लगने के बादकोल्हान सिंकु ने किसी तरह से जान बचाकर कुमारडुंगी थाना पहुंचे. घटना के बारे में थाना को सूचना दिए. घटनास्थल से पुलिस प्रशासन ने दोनों शव को कब्जे में लिया. जांच पड़ताल में पता चला कि इस घटना में एक ही परिवार के लगभग दस लोग शामिल हैं. सभी लोगों ने प्रशासन के सामने अपना जुर्म कबूला.