जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका : डॉ. मनोज और सुरजीत ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा
Edited By:
|
Updated :20 Jul, 2026, 03:28 PM(IST)
पटना : जन सुराज पार्टी के नेता डॉ. मनोज और सुरजीत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. दोनों नेताओं ने अपने कई समर्थकों के साथ मंत्री प्रमोद सिंह चंद्रवंशी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.
इस मौके पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और विभिन्न दलों से लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी से जुड़ रहे हैं.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-