होम्योपैथ डॉक्टर बी.भट्टाचार्य का निधन : 97 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

Edited By:  |
homeopathy dr. b. bhattacharya ka nidhan

पटना : बड़ी खबर है राजधानी पटना से जहां बिहार के मशहूर होम्योपैथ डॉक्टर बी भट्टाचार्य का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह अपने पटेल नगर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली है। निधन की जानकारी मिलते ही पूरे चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। डॉक्टर बी भट्टाचार्य का निधन 97 साल की उम्र में हुआ है। डॉक्टर बी.भट्टाचार्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मशहूर थे। होमियोपैथी के विशेषज्ञ डॉक्टर बी भट्टाचार्य के निधन पर CM नीतीश कुमार ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने इसे चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

CM नीतीश कुमार ने कहा है कि डॉ बी भट्टाचार्य होम्योपैथी के प्रसिद्ध डॉक्टर थे. वो सरल स्वभाव के थे। उनका मरीजों के साथ आत्मीय संबंध रहता था। उन्हें होम्योपैथ चिकित्सा का चरक भी माना जाता था। डॉ बी भट्टाचार्य के निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। CM ने दुख की इस घड़ी में डॉक्टर भट्टाचार्य के परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि डॉक्टर बी भट्टाचार्य ने पटना में 1950 के दशक में बिना फीस के चिकित्सीय सेवा की शुरुआत राजापुर पुल के पास से किया था। उन्होंने पटना के कदमकुआं इलाके में सिर्फ 2 रुपये की फीस लेकर ही लोगों का इलाज करते रहे। सन 1972 में वे पटना के पटेल नगर आये, और तब से लंबे समय तक डॉ बी भट्टाचार्या के नाम से पटेल नगर का इलाका जाना जाने लगा। बिहार ही नहीं, दूसरे सूदूरवर्ती इलाकों और दूसरे राज्यों से भी लोग कई असाध्य माने जाने वाले रोगों के इलाज के लिए उनके पास आते थे।