Hindi News / निरसा में सूबे के मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ नारेबाजी,दोषियों पर कार्रवाई की...

पत्रकार पर हमले का विरोध : निरसा में सूबे के मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ नारेबाजी,दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
hazaribagh mein sadko par utre patrakar

निरसा: जिले में खबर संकलन के दौरान सूबे केमंत्री इरफान अंसारीके समर्थकों द्वारा पत्रकार सुशांत सोनी के साथ हुई मारपीट का विरोध जताया गया. शुक्रवार को निरसा-चिरकुंडा के पत्रकारों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. पत्रकारों ने चिरकुंडा शहीद चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान“इरफान अंसारी होश में आओ”,“दोषियों को बर्खास्त करो” और “पत्रकारों पर हमला बंद करो” जैसे नारे लगाए गए.

हाथों में तख्तियां और बैनर लिए पत्रकारों ने शहीद चौक से पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए चिरकुंडा थाना पहुंचे. जहां राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.

इस दौरान निरसा-चिरकुंडा पत्रकार संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि पत्रकार पर हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने की साजिश है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सत्ता के संरक्षण में पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गईतो उग्रआंदोलन किया जाएगा.

प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, सचिव संजय सिंह और प्रवीण चौधरी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे.