Hindi News / पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया...

हजारीबाग के चर्चित डबल मर्डर कांड : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Edited By:  |
hazaribagh k charchit double murder kand

रांची:हजारीबाग के चर्चित डबल मर्डर कांड अब राजनीतिक रूप ले ली है. राजनीतिक दल कीप्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है.

हजारीबाग के कुद स्थित आवास पर पहुंचकर राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख जताया. उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की.

अंबा प्रसाद ने कहा कि मासूम बच्चों की निर्मम हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है. इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार अकेला नहीं है. उन्होंने परिवार को आर्थिक और कानूनी सहायता का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार से मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा.