Hindi News / चर्चो में ईसा मसीह के त्याग, बलिदान और क्षमता पर आधारित कार्यक्रम का...

गुड फ्राइडे : चर्चो में ईसा मसीह के त्याग, बलिदान और क्षमता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन

Edited By:  |
good friday

रांची: गुड फ्राइडे के अवसर पर राजधानी रांची के विभिन्न चर्चो में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पुरलिया रोड स्थित चर्च में ईसा मसीह के त्याग, बलिदान और क्षमता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ईसाई समुदाय के कलाकारों ने नाटक के जरिए उसे पूरे घटनाक्रम को जीवंत करने की कोशिशें की. चर्च के जनरल फादर आनंद डेविड खलको ने बताया कि ईसा मसीह ने किस प्रकार अपने जीवन का बलिदान केवल मानवता को जीवंत रखने के लिए किया.

उन्होंने कहा कि यह तमाम चीजों को कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा. वहीं, ईसाई समाज के लोगों द्वारा उपवास और प्रार्थना किया जाएगा.

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है,जिसे प्रभु जीजस क्राइस्ट के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है. इस साल गुड फ्राइडे अप्रैल महीने में मनाया जा रहा है. इस दिन ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना और उपवास करते हैं.