Jharkhand News : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी ने भगवान भास्कर के उगते हुए स्वरूप की पूजा अर्चना कर अर्ध्य दिया

Edited By:  |
Former minister Banna Gupta and his wife offered prayers to the rising form of Lord Bhaskar.

जमशेदपुर:-लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अंतिम दिन पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता ने दोमुहानी छठ घाट में भगवान भास्कर के उगते हुए स्वरूप की पूजा अर्चना कर अर्ध्य दिया।


इस दौरान उन्होंने कहा है के छठी मईया और भगवान भास्कर झारखंड समेत पूरे देश वासियों को सुख,समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें यही मंगलकामना करता हूँ।


छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर व्रतियों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अजय नदी छठ घाट पर पहुंचे थे, जहां भक्तिमय माहौल में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पारण किया, जिससे उनका36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।