कटिहार के कोढ़ा में बिजली किल्लत
आंदोलन के मूड में कांग्रेसी, 6 अगस्त को करेंगे विशाल धरना प्रदर्शन
कटिहार : अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर आगामी 6 अगस्त को जिला समाहरणालय के समक्ष कोढ़ा के पूर्व विधायक पूनम पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी कोढ़ा के पूर्व विधायक पूनम पासवान ने दी। पूर्व विधायक पूनम पासवान ने बतायी कि जिले के साथ- साथ कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कोढ़ा एवं फलका में अनियमित आपूर्ति को लेकर विद्युत उपभोक्ता परेशान हाल है। अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।