Live

BREAKING NEWS

टॉपर घोटाले के आरोपी बच्चा राय के ठिकानों पर ED की छापेमारी..

A
Arun Chourasiaलेखक

HAJIPUR:-बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिला से है,जहां टॉपर घोटाले के आरोपी बच्चा राय के विभिन्न ठिकानों पर ईडी(ED) ने छापेमारी की है.उनके घर एवं कॉलेज पर छापेमारी कर रही है.

बच्चा राय पर ईडी द्वारा पूर्व मे जब्त की गयी जमीन को हड़पने का आरोप है.इससे संबंधित खबर मीडिया में आयी थी जिसके बाद ईडी की टीम अलर्ट हुई और आज बच्चा राय के ठिकानो पर रेड कर रही है.

पिछले दिनों Ed ने भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और ED के द्वारा जप्त जमीन हड़पने की बात कही गई थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें