दर्दनाक हादसा : भागलपुर-दुमका मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार 2 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर
बांका : बड़ी खबर बांका से है जहां बाराहाट थाना के भागलपुर-दुमका मुख्यमार्ग पर लीलावरण गांव के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी. हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के समीप, भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक पर सवार चार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. वहीं 2 की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. मृतक युवक बौसी थाना के दलिया गाँव के मो. छोटू एबं बौसी क़े मेला मैदान के राहुल कुमार थे जबकि दो अन्य घायल युवक दोनों मृतक का साथी था.घटना के बाद सभी कोसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
टक्कर इतनी भयानक थी कि एक मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दुर्घटना के कारण भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही बाराहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और काफी मशक्कत के बाद सड़क पर लगे जाम को हटवाकर आवागमन बहाल कराया.
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाशी प्रक्रिया शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
खगेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट--