CO के हड़ताल पर मंत्री विजय सिन्हा का बयान : कहा-सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है, जल्द समस्या का निकाला जाएगा समाधान

Edited By:  |
co ke hartal per mantri vijay sinha ka bayaan

पटना: बिहार सरकार की 29 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय संख्या 23 एवं 30 के विरोध में बिहार राजस्व सेवा संघ ने कड़ा रुख अपनाया है. संघ ने 2 फरवरी 2026 से सभी अंचल अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. इससे राज्यभर में राजस्व से जुड़े कार्यों, जमीन मापी, दाखिल खारिज,परिमार्जन समेत कई प्रक्रियाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

वहीं सीओ की हड़ताल पर जाने को लेकर सोमवार को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार हालात पर नजर रखे हुए हैं और जल्द इस समस्या का समाधान निकाल जाएगा.

सीओ के हड़ताल को लेकर संवाददाताओं द्वारा पूछे गये सवाल पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा,“ठीक है, दवा हो रहा है. दवा का असर भी हो रहा है. घबराइए नहीं,सब कुछ होगा. और जब दवा का असर हो जाएगा तो जो लोग हड़ताल कर रहे हैं,वही कहेंगे कि सरकार अच्छा काम कर रही है.”उन्होंने कहा है कि सरकार सुधार की दिशा में काम कर रही है और इसका असर निश्चित तौर पर दिखाई देगा.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से संवाददाताओं ने जब पूछा कि कई जिलाधिकारियों ने जिलों में कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की तो उन्होंने कहा,“ठीक है, देखते हैं क्या होता है. लेकिन अगर बातचीत करेंगे तो हम बातचीत भी करेंगे. घबराइए नहीं , सब कुछ का समाधान हो जाएगा.”

डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि सरकार के कामकाज की झलक आर्थिक सर्वेक्षण और राज्यपाल के अभिभाष
ण में साफ दिखाई पड़ रही है . उन्होंने कहा है कि आगे भी सरकार इसी तरह विकास और सुधार के रास्ते पर काम करती रहेगी.

विपक्ष द्वारा केंद्रीय बजट की आलोचना किए जाने पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, उन्हें अपना फर्ज निभाने दीजिए. वह विपक्ष हैं,वह तो अपना फर्ज निभाएंगे.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--