Hindi News / युवाओं और नौजवानों को मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता,आने वाली पीढ़ी बिहार का निर्माण...

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान : युवाओं और नौजवानों को मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता,आने वाली पीढ़ी बिहार का निर्माण करेगी

Edited By:  |
cm samrat ka bada ailan

पटना:बिहार के युवाओं को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के युवाओं और नौजवानों को मुख्यधारा से जोड़ना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. सीएम ने कहा कि यहां के युवा हीबिहार के भविष्य हैं,आने वाली पीढ़ी बिहार का निर्माण करेगी.बिहार की युवा पीढ़ीसंस्कृति,सभ्यता और गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएगी.छात्र कल्याण के लिए अलग डायरेक्टरेट बनाने की तैयारी.हायर एजुकेशन,शिक्षा, साइंस-टेक और ITI समेत संबंधित विभागों को जोड़ा जाएगा.छात्रों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए अलग व्यवस्था विकसित करेगी सरकार.सम्राट चौधरी ने कहा किशिक्षा व्यवस्था में NEET जैसी गड़बड़ियों को ठीक करना जरूरी है.शिक्षा से जुड़े अपराधों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.गुंडा एक्ट और CCA के तहत ऐसे मामलों में एक साल तक जेल में रखने का प्रावधान है.कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है. इसके अलावा551 मॉडल स्कूलों के बाद 143 और मॉडल स्कूल बनाने की भी तैयारी है.पूरे बिहार में 1001 मॉडल स्कूल विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है.NEP 2020 और पीएम श्री विद्यालयों को और प्रभावी बनाने पर सरकार का फोकस है.