सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे मेदांता अस्पताल : इलाजरत मंत्री रामकृपाल यादव के स्वास्थ्य की ली जानकारी
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे. उन्होंने हॉस्पिटल में इलाजरत मंत्री रामकृपाल यादव से मिल कर उनका हाल जाना. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. रामकृपाल यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे.
बता दें कि मंत्री रामकृपाल यादव का तबीयत खराब होने के बाद पिछले कुछ दिनों से पटना के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. उन्हें पेसमेकर प्रत्यारोपण हुआ है. रामकृपाल यादव का अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज हो रहा है. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है. इसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शनिवार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट --