Hindi News / मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

CM नीतीश ने नालंदा हादसे पर जताया गहरा शोक : मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Edited By:  |
cm nitish ne nalanda hadse per jataya gahra shock

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ के शीतला देवी मंदिर में मची भगदड़ के दौरान हादसे में कई श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत होने पर गहरा शोक जताया है.

मुख्यमंत्री ने घटना को बेहद दुखद और मर्माहत करने वाला बताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है. आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख और CM राहत कोष से 2 लाख मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे. घटना के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश जारी किया है. प्रशासन अलर्ट है और हालात पर नजर रखी ज रही है. वहीं घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

इधर नालंदा भगदड़ मामले की जांच शुरु हो गई है. सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर आईजी पटना नालंदा पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं. लापरवाही की जांच के बाद दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई संभव होगी.

वहीं नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी दुख जताया है.

आपको बता दें किबिहारशरीफ के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में पूजा के दौरान काफी भीड़ हो गई जिससे भगदड़ में कई लोग दब गये. हादसे में अब तक 8 लोगों की जान गई. वहीं आधा दर्जन के अधिक लोग घायल हो गये.घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मॉडल अस्पताल लाया जहां सभी का इलाज जारी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--