Bihar News : मुंगेर में CM नीतीश कुमार का RJD और कांग्रेस पर हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By:  |
CM Nitish Kumar's attack on RJD and Congress in Munger, know what is the whole matter

मुंगेर :-मुंगेर जिले के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में आज चुनावी माहौल तब और गर्म हो गया, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खंड बिहारी में जनसभा को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मौजूद थे। सभा में उमड़े हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जदयू प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की, और साथ ही लालू राज पर करारा हमला बोला।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “2005के पहले बिहार में कानून का राज नहीं था। शाम होते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे, पढ़ाई-लिखाई का हाल बुरा था, सड़कें टूटी-फूटी थीं और बिजली सिर्फ नाम की चीज़ थी।”उन्होंने दावा किया कि2005के बाद बिहार में कानून का राज और विकास दोनों आया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीपीएस के माध्यम से2लाख58हजार शिक्षकों की बहाली की गई है, साथ ही28हजार पुराने शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने कहा — “अब बिहार में शिक्षकों की संख्या बढ़कर5लाख20हजार हो गई है।”स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि2006से ही अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की व्यवस्था की गई है। राज्य में27नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “पहले वालों ने कुछ नहीं किया, हमने ठान लिया है अब कहीं नहीं जाएंगे, बिहार का विकास यहीं से आगे बढ़ाएंगे।”


मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सात निश्चय योजना’ के तहत बिहार में40लाख लोगों को रोजगार मिला है और अगले पांच सालों में1करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि कई विभागों में50प्रतिशत आरक्षण और पुलिस में35प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है — “देश में किसी राज्य में इतनी महिला पुलिस नहीं है जितनी बिहार में है।”उन्होंने गर्व से कहा कि ‘जीविका दीदियों’ की संख्या अब1करोड़24लाख हो चुकी है वृद्धजन और दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर1100रुपये कर दी गई है।

उन्होंने दावा किया कि2018तक हर घर में बिजली पहुंचा दी गई है और अब125यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। केंद्र-राज्य तालमेल की बात करते हुए नीतीश ने कहा कि2024के बजट में बिहार को केंद्र से बड़ी राशि मिली है, और2025में मखाना बोर्ड समेत कई नई योजनाओं की सौगात दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा — “केंद्र और बिहार मिलकर राज्य को तेज़ी से आगे बढ़ा रहे हैं।” विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए नीतीश कुमार ने कहा । जब7साल बाद सत्ता से हटे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया — पूरा परिवारवाद चला रहे हैं।”मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुंगेर जिले में10नई विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं,जिससे इलाके की तस्वीर बदलेगी।