सीएम नीतीश के पुत्र निशांत पहुंचे गुरुद्वारा : जदयू की सदस्यता लेने के बाद पहली बार गुरु के घर मत्था टेक लिया आशीर्वाद

Edited By:  |
cm nitish ke putra nishant pahunche gurudaura

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार सोमवार को गुरुद्वारा पहुंचे. गुरुद्वारा में उन्होंने गुरु के घर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया. इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा भेंट किया गया.

निशांत कुमार ने गुरुद्वारा में सब जगह घूमा और जानकारियां प्राप्त की. पहली बार जदयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार यहां पहुंचे. पटना सिटी के गुरुद्वारा पटनेश्वरी शक्तिपीठ में तमाम जगह आते भी रहते थे. पहले भी इनका आना जाना रहता था. लेकिन जदयू की सदस्यता लेने के बाद वो पहली बार गुरु के दरबार में मत्था टेका और गुरु से आशीर्वाद लिया.