Hindi News / छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण,तैयारियों से भी कराया अवगत

सीएम हेमंत से मिले सरायकेला डीसी : छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण,तैयारियों से भी कराया अवगत

Edited By:  |
cm hemant se mile saraikela dc

रांची:धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की. डीसी ने सरायकेला में होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन को सादर आमंत्रित किया.

महोत्सव की तैयारियों की दी जानकारी

शिष्टाचार भेंट के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों से भी अवगत कराया. उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

छऊ महोत्सव में दिखेगी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख प्रतीक है, जिसमें पारंपरिक छऊ नृत्य और स्थानीय कला-संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. इस आयोजन में बड़ी संख्या में कलाकारों और दर्शकों के शामिल होने की संभावना है.