Hindi News / प्रचंड जीत पर बोले नित्यानंद राय-प्रधानमंत्री के नेतृत्व में फिर लहराया भगवा

चुनाव रिजल्ट पर प्रतिक्रिया : प्रचंड जीत पर बोले नित्यानंद राय-प्रधानमंत्री के नेतृत्व में फिर लहराया भगवा

Edited By:  |
chunaw result par pratikirya

पटना:केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नेकहा कि जीत का श्रेय गरीबों के मसीहा, कर्मयोगी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को किया साकार

नित्यानंद राय ने बीजेपी की शानदार जीत का श्रेय दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बीजेपी ने बंगाल में प्रचंड जीत हासिल कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम किया है. आज करोडों बीजेपी कार्यकर्ताओं का सीना गर्व से चौड़ा है. जिस श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 को हटाने के लिए कश्मीर में बलिदान दिया था, आज उन्हीं के राज्य में विजय का कमल खिल गया है.

कुशल रणनीति ने जीत को बनाया आसान

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बंगाल,असम में बीजेपी की जीत और पुडुचेरी में NDA सरकार बनने और केरल और तमिलनाडु में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर हर्ष व्यक्त किया है. कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और कुशल रणनीति ने जीत को आसान बना दिया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक मजबूती के जरिए पार्टी ने 5 राज्यों में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में कामयाबी हासिल की है. जनता जनार्दन का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नित्यानंद राय ने आभार और अभिनंदन किया.

बीजेपी देश में लहरा रही भगवा

उजियारपुर से लोकसभा सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि यह जीत पार्टी के मजबूत संगठन कौशल, कुशल रणनीति और यशस्वी नेतृत्व का परिणाम है. बीजेपी देश में हर जगह, हर चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर रही है. लोगों के उम्मीद और भरोसे को मजबूती देने का काम कर रही है.