विधानसभा चुनाव परिणाम:देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद काउंटिंग का दौर जारी है. हालांकि, फाइनल नतीजा आने से पहले ही तस्वीरें साफ हो गई है. अब तक के रुझानों में सभी प्रमुख राज्यों में नई सरकार को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है.

पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता खिसकती दिख रही है. यहां बीजेपी रुझानों से ही बहुमत के पार जा चुकी है. पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिल रहा है और ममता शासन का अंत होता दिख रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़े को मुताबिक,292 सीटों के रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता की ओर बढ़ रही है. बीजेपी 200 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है. जबकि, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस अब तक 100 सीटों का भी आंकड़ा नहीं छू सकी है. सत्ता के इस महासंग्राम में आज का दिन बंगाल की नई राजनीतिक दिशा तय करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

असम में हैट्रिक, बंगाल में मोदी मैजिक, तमिलनाडु नतीजों से गदगद विजय तो केरल में UDF गठबंधन की सत्ता में वापसी

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके गेमचेंजर बन कर उभरी है. उसने सत्ताधारी डीएमके गठबंधन को रुझानों में पीछे छोड़ दिया है. केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बढ़त दिख रही है. कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन सत्ता में वापसी कर रहा है.

असम में रुझानों की बात करें तो बीजेपी गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी की वापसी हो रही है. पुडुचेरी में भी एनडीए गठबंधन को बढ़त नजर आ रही.