चुनाव परिणाम पर झारखंड BJP गदगद : रांची में पार्टी ऑफिस के बाहर आतिशबाजी,झालमुढ़ी खिलाकर मनाई खुशियां
Edited By:
|
Updated :04 May, 2026, 05:01 PM(IST)
रांची:पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव परिणाम मेंबीजेपीको बढ़त मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है. बीजेपी प्रदेश कार्ययालय के बाहर समर्थकों ने खूब आतिशबाजी की.
पार्टी के तमाम बड़े नेता बीजेपी दफ्तर पहुंचकर जमकर खुशियां मनाई. लोग पटाखे छोड़कर खुशियां मना रहे हैं.प्रचंड बहुमत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुढ़ी खिलाकर और आतिशबाजी कर के जीत का जश्न मनाया.
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्षआदित्य साहूने कहा कि बहुमत के साथ बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी. आने वाले समय में बीजेपी झारखंड में भी सरकार बनाएगी.वहीं, पूर्व मुख्यमंत्रीबाबूलाल मरांडीने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की गुंडागर्दी का अंत हुआ है.संगठन मंत्रीकर्मवीर सिंहने भी पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में मिले मैनडेट पर खुशी का इजहार किया है.