Hindi News / बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर निकला विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं में...

चतरा में जश्न : बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर निकला विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं में उमंग

Edited By:  |
chatra mein umang

चतरा:बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर खुशियां मनाई जा रही है. शहर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य विजय जुलूस मिकाली गई. भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया.

इस अवसर पर केशरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और जीत का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया. कार्यकर्ताओं का जोश, उमंग और उत्साह देखने लायक था. यह जीत जनविश्वास, मेहनत और संगठन की ताकत का प्रतीक है.