Live

BREAKING NEWS

पिंडदान करने गया जा रहे टूरिस्टों की बस कैमूर में दुर्घटनाग्रस्त

A
Arun Chourasiaलेखक

KAIMUR:-बड़ी खबर कैमूर से है,यहां वाराणसी से गया जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गयी है जिसमें एक टूरिस्ट की मौत मौके पर हो गयी है जबकि बस पर सवार कई टूरिस्ट झक्मी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



मिली जानकारी के अऩुसार ये टूरिस्ट उड़ीसा के रहने वाले हैं,वाराणसी भ्रमण के बाद उड़ीसे के करीब 17 यात्री टूरिस्ट बस से गया जा रहे थे.इन्हें पितृपक्ष के दौरान अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान करना था,पर रास्ते में एनएच-2 पर कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज के समीप टूरिस्ट बस एक दूसरे वाहन से टकरा गयी.इसमें एक महिला टूरिस्ट की मौके पर मौत हो गयी,जबकि करीब दर्जन भर टूरिस्ट घायल हो गए.सूचना पर पहुंची एनएचएआई व पुलिस टीम ने सभी को इलाज के लिए कुदरा पीएचसी में भर्ती कराया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें