Hindi News / घरेलू विवाद में बहनोई की हत्या,दो बहनों को भी किया घायल

बुंडू में रिश्तों का कत्ल : घरेलू विवाद में बहनोई की हत्या,दो बहनों को भी किया घायल

Edited By:  |
bundu mein riston ka katl

बुंडू:तमाड़ थाना क्षेत्र के मुंडा टोली में रिश्तों का कत्ल करने का मामला सामने आया है. भूपेश खंडित नाम के शख्स ने अपने बहनोई गजेन्द्र सिंह की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी है. अपने दो बहनों को भी घायल कर दिया.

बताया जा रहा है कि भूपेश खंडित पूर्व में भी जेल जा चुका है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भूपेश खंडित की दो बहन और बहनोई गुरुवार शाम अपने पिता सत्यनारायण खंडित के घर आए हुए थे और आज सुबह आठ बजे मामूली घरेलू विवाद में आवेश में आकर भूपेश खंडित ने अपने बहनोई को मौत के घाट उतार दिया.

इधर, इस घटना की सूचना पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी भूपेश खंडित को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है.