बजट सत्र में बोले प्रदीप यादव : सरकार से की जेपीएससी में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग, युवाओं के साथ बताया अन्याय
Edited By:
|
Updated :19 Feb, 2026, 05:51 PM(IST)
रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में जेपीएससी की आयु सीमा का मुद्दा गूंजा. कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने सरकार से अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की. उन्होंने सरकार से आग्रह किया किअधिकतम उम्र सीमा का आधार 1 अगस्त 2026 नहीं बल्कि 2018 किया जाए.
प्रदीप यादव नेकहा कि साल 2023 में झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 2017 को आधार वर्ष माना गया था, लेकिन अब सीधे 2026 करने से कई अभ्यर्थी बाहर हो जाएंगे. जिसका सीधा असर जेपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों पर पड़ेगा. सदन की कार्यवाही के दौरानप्रदीप यादव ने इसे युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए नियमों में संशोधन की मांग की है.