बजट सत्र : 18 फरवरी से झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आगाज,राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरूआत

Edited By:  |
budget satra

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आगाज 18 फरवरी से हो रहा है. इस बार का बजट सत्र खास होने वाला है.बजट सत्र में विधानसभा पेपरलेस की दिशा में कदम बढ़ाता दिखेगा. 18 फरवरी से शुरू हो रहे इस बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे. राज्यपाल संतोष गंगवार के अभिभाषण सेसत्र की शुरुआत होगी.

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि यह सत्र अहम होने वाला है,क्योंकि साल भर के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को इसी सत्र में पास किया जाता है.