Hindi News / 46882 पदों पर नोटिफिकेशन 19-20 अप्रैल को, आवेदन 25 अप्रैल से शुरु होने...

BPSC TRE-4 भर्ती का बड़ा ऐलान : 46882 पदों पर नोटिफिकेशन 19-20 अप्रैल को, आवेदन 25 अप्रैल से शुरु होने की संभावना

Edited By:  |
bpsc tre-4 bharti ka bada ailaan

पटना : बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. Bihar Public Service Commission (BPSC) जल्द ही TRE-4 यानी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक आयोग 19 या 20 अप्रैल 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.


इस भर्ती अभियान के तहत करीब 46,882 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो बिहार की अब तक की बड़ी शिक्षक भर्तियों में शामिल है. इसमें प्राथमिक (1-5), मध्य (6-8), माध्यमिक (9-10) और उच्च माध्यमिक (11-12) स्तर के शिक्षक पद शामिल होंगे. कुल वैकेंसी लगभग 46 हजार से अधिक बताई जा रही है.


आवेदन कब से शुरू होंगे?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 या 26 अप्रैल 2026 से शुरू हो सकती है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.


दो बड़े बदलाव क्या हैं?

TRE-4 में इस बार चयन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए दो अहम बदलाव किए जा रहे हैं.

पहला, “एक अभ्यर्थी-एक परिणाम”नियम लागू होगा,यानी एक उम्मीदवार कई पदों पर चयनित नहीं होगा.

दूसरा, मेरिट लिस्ट को अधिक व्यवस्थित और विषयवार संतुलित किया जाएगा ताकि रिक्तियां लंबित न रहे.


कहां कितने पद (संभावित बंटवारा)


प्राथमिक शिक्षक: लगभग 18,000 पद


मध्य विद्यालय: लगभग 12,000 पद


माध्यमिक शिक्षक: लगभग 8,000 पद


उच्च माध्यमिक शिक्षक: लगभग 6,000 पद



परीक्षा कब होगी?

TRE-4 परीक्षा सितंबर 2026 (22 से 27 सितंबर) के बीच आयोजित होने की संभावना है, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.


कुल मिलाकर, BPSC TRE-4 भर्ती बिहार के युवाओं के लिए बड़ा मौका लेकर आ रही है,जिसमें लाखों अभ्यर्थी भाग लेने वाले हैं और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--