Hindi News / UFBU के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल,सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

बोकारो : UFBU के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल,सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

Edited By:  |
bokaro

बोकारो: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के आह्वान पर देशभर के राष्ट्रकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं. हड़ताल के मद्देनजर बोकारो में भी बैंक कर्मचारी और अधिकारी सेक्टर-4 पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की.

UFBU का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं किया गया है और पूर्व में हुए समझौतों को भी प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया. यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है. नगद निकासी और जमा, चेक से जुड़े काम समेत शाखा आधारित कई बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर पड़ने की संभावना है.

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, नए कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना और पीएलआई में भेदभाव खत्म करना शामिल है. हमारी प्रमुख मांग है कि बैंकिंग व्यवस्था में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू की जाए. कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है और स्टाफ की भी कमी है। इसके अलावा पीएलआई में जो भेदभाव है, उसे समाप्त किया जाए। सरकार और बैंक प्रबंधन हमारी मांगों पर जल्द निर्णय ले,नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

बैंक यूनियन के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा किअगर हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी अगर मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है.