Hindi News / रांची के हिंदपीढ़ी में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से एक...

बिजली विभाग की लापरवाही : रांची के हिंदपीढ़ी में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से एक की मौत

Edited By:  |
bijli vibhag ki laparwahi

रांची:राजधानी में हिंदपीढ़ी के छोटा तालाब के पासबिजली विभाग की लापरवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई है. 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से करेंट लगने पर शख्स की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि साबिर अपने छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग से बार-बार शिकायत करने के बाद भी 1 हजार वोल्ट केतार को नहीं हटाया गया. विभाग की लापरवाही का कारण एक शख्स की जान चली गई. इस मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग है. मौके पर वार्ड पार्षद मो. असलम सहित हिंदपीढ़ी थाना के इंस्पेक्टर लोगों को समझाने का प्रयास कर किया, मोहल्लेवासी मृतक को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे एवं बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की भी मांग की.