Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन,हर महीने मिलेंगे इतने रकम

बिहार में 98 लाख पेंशनधारियों को बड़ी राहत : सीएम सम्राट चौधरी ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन,हर महीने मिलेंगे इतने रकम

Edited By:  |
biharm mein 98 lakh pensiondhariyon ka badi rahat

पटना: बिहार के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बड़ा इजाफा किया है। अब पात्र लाभार्थियों को हर महीने 1100 रुपये की पेंशन मिलेगी। पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाभार्थियों को 400 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे।

सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 98 लाख पेंशनधारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। बढ़ी हुई राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से भेजी जा रही है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

पेंशन की राशि बढ़ने से लाभार्थियों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में पहले की तुलना में अधिक मदद मिलेगी। खासकर ऐसे बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए यह राशि महत्वपूर्ण है, जिनके पास आय का कोई नियमित साधन नहीं है।

सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। लाभार्थियों को पेंशन की राशि सीधे खाते में मिलने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

इस फैसले को राज्य के सामाजिक सुरक्षा ढांचे में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि पेंशन में बढ़ोतरी से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा और बुजुर्गों तथा अन्य पात्र लाभार्थियों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी।