Hindi News / विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन,कई मसलों पर सरकार पर विफल होने का आरोप

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र : विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन,कई मसलों पर सरकार पर विफल होने का आरोप

Edited By:  |
bihar vidhansabha ka monsoon satra

पटना:बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन. सदन की कार्यवाही में विधानसभा समितियों की रिपोर्ट पेश होने की संभावना है. आज की कार्यवाही में जुआ प्रतिषेध कानून को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है. दूसरे दिन सरकार करीब 7 विधेयक सदन में पेश कर सकती है. ऐसे में सदन के अंदर हंगामा देखने को मिल सकता है. इधर,बिहार विधानसभा के पोर्टिको में विपक्षी नेताओं द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया. सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. इंडिया गठबंधन ने अपराध, महिला सुरक्षा के मसले पर सरकार पर विफल होने का आरोप लगाया.