बिहार विधानमंडल का बजट सत्र : नीतीश सरकार ने पेश किया 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट
पटना :बिहार विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही 2 बजे दोबारा शुरु हो गई है.बिहार सरकार ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है.
वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार बजट का आकार 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये है. पिछले साल के मुकाबले इसमें बढ़ोतरी हुई है. चुनावी साल में नीतीश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था.
हालांकि पिछले साल फरवरी में वार्षिक बजट पेश करने के बाद नीतीश सरकार ने जुलाई में 57941 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट और दिसंबर में 91717 करोड़ दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया था.
वित्त मंत्री ने सदन में कहाप्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आईआईटी पटना का विस्तार होगा.
ईमान,ज्ञान,विज्ञान,अरमान और सम्मान ये नीतीश कुमार की पहचान है.
संकल्प विकसित भारत में बिहार का योगदान समग्र हो.
सात निश्चय 1,2 के माध्यम से बिहार आगे बढ़ा.
एक करोड़ रोजगार सृजन होगा.
1 करोड़ 56 लाख महिला को 10-10 हज़ार की राशि दी गयी
मत्स्य,पशु पालन को प्रोत्साहित करना है.
गरीबों को सस्ता आवास
2004-05 में 23 हज़ार करोड़ का बजट था
इससे पहले वित्तमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद विधानसभा पहुंचे. विधायकों ने वित्तमंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया.