बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 : पूर्व सीएम नीतीश कुमार से एमएलसी प्रत्याशी शिवरानी प्रजापति ने की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :09 Jun, 2026, 07:22 PM(IST)
पटना:जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से एमएलसी प्रत्याशी शिवरानी प्रजापति ने शिष्टाचार मुलाकात की.इस दौरान उन्होंने आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. पूर्वमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसेवा का संदेश देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने को कहा. इसमौके पर मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे.साथ ही विधान पार्षद संजय कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--