बिहार सरकार का फैसला : महाधिवक्ता एसडी संजय को कैबिनेट मंत्री जैसी मिलेगी सुविधाएं
पटना:राज्य के महाधिवक्ता सत्यदर्शी संजय को अब कैबिनेट स्तर के मंत्री के समान रैंक व सुविधाएं मिलेगी. इस सम्बन्ध में विधि विभाग के सचिव बलराम दुबे ने अधिसूचना जारी की है.अब वरीय अधिवक्ता व महाधिवक्ता एस.डी. संजय को गाड़ी, सुरक्षा,सरकारी आवास और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं कैबिनेट मिनिस्टर के स्तर वाली श्रेणी मिलेगी.
नई व्यवस्था के तहत अब महाधिवक्ता एसडी संजय को कैबिनेट मंत्री स्तर की प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसमें सरकारी वाहन, सुरक्षा व्यवस्था, सरकारी आवास और अन्य प्रोटोकॉल से जुड़ी सुविधाएं शामिल होंगी. राज्य सरकार के इस फैसले को महाधिवक्ता पद की गरिमा और जिम्मेदारी को देखते हुए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
एसडी संजय बिहार के जाने-माने विधि विशेषज्ञ हैं. उन्हें जून 2026 में बिहार सरकार ने राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया था. वरीय अधिवक्ता एस.डी. संजय को जून, 2026 में बिहार सरकार ने उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया है. वे सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल पद पर रहे चुके हैं.