बिहार राजनीति से बड़ी खबर : पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :18 Apr, 2026, 12:24 PM(IST)
पटना: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब20मिनट तक अहम बातचीत हुई.
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य की राजनीतिक गतिविधियां तेज है. सूत्रों के अनुसार,बैठक में बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति,सरकार के कामकाज और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. साथ ही यह भी माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी का हौसला बढ़ाया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली बार है जब नीतीश कुमार,सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे हैं. इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है और इसके दूरगामी संकेत निकाले जा रहे हैं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--