Hindi News / सारण और सिवान में BJP को मिली बड़ी ताकत,कई विपक्षी नेताओं ने थामा...

बिहार राजनीति : सारण और सिवान में BJP को मिली बड़ी ताकत,कई विपक्षी नेताओं ने थामा दामन

Edited By:  |
bihar rajniti

BIHAR NEWS: बिहार की राजनीति में बुधवार को महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला,जब सारण और सिवान क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान इन नेताओं ने भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।

कई प्रमुख चेहरे बीजेपी में हुए शामिल

बीजेपी में शामिल होने वालों में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं राजद नेत्री Leelawati Giri, रालोजपा के महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता Shravan Agrawal तथा छात्र लोजपा (पारस गुट) के नेता Rahul Yadav समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल रहे। इनके भाजपा में आने से सारण और सिवान जिलों में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

दिलीप जयसवाल और मंगल पांडेय ने दिलायी सदस्यता

समारोह में बिहार सरकार के मंत्री Dilip Jaiswal और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Mangal Pandey ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जिसके कारण विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

'विपक्षी नेताओं का बीजेपी में शामिल होनाराजनीति में नए समीकरण की ओर इशारा'

मंगल पांडेय ने कहा कि बीजेपी आज देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है और समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले विपक्षी दलों के नेताओं का बीजेपी में शामिल होना बिहार की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है। विशेष रूप से सारण और सिवान जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिल सकता है।