Live

BIHAR POLITICS

जदयू के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने की निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने की घोषणा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव2025के मद्देनज़र भोजपुर जिले की बड़हरा सीट पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. जदयू के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रणविजय सिंह ने दूसरी बार टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से अलग राह चुन ली है. उन्होंने ऐलान किया है कि अब वे बड़हरा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

आरा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रणविजय सिंह ने जदयू के वर्तमान विधायक पर खुलकर निशाना साधा. उन्होंने इशारों में यह आरोप लगाया कि टिकट कटवाने में वर्तमान विधायक की बड़ी भूमिका रही है. रणविजय ने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं,लेकिन पार्टी लगातार दो बार से उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.

रणविजय सिंह ने याद दिलाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने आरजेडी छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू का दामन थामा था, लेकिन पार्टी ने उनकी निष्ठा और मेहनत का सम्मान नहीं किया. उन्होंने कहा कि अब वे जनता के समर्थन के दम पर चुनावी मैदान में उतरेंगे और बड़हरा के विकास को ही अपनी प्राथमिकता बनाएंगे. पूर्व एमएलसी के निर्दलीय चुनाव लड़ने से स्थानीय स्तर पर यह फैसला बड़हरा की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है.

आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें