BIHAR POLITICS : तेजस्वी यादव का नई सरकार पर हमला, बोले-अब बिहार की सरकार PMO के इशारों पर चलेगी
पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में“इलेक्टेड”मुख्यमंत्री को हटाकर“सिलेक्टेड”मुख्यमंत्री बनाया गया है. हालांकि उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई भी दी,लेकिन साथ ही कई बड़े सवाल खड़े किए.
तेजस्वी यादव ने बिजली की बढ़ती दरों,महिलाओं के लिए ठोस फैसलों की कमी और राज्य के विकास को लेकर सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि अब बिहार की सरकारPMOके इशारों पर चलेगी. शराबबंदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि घोषणा की नहीं,काम करके दिखाने की जरूरत है.
इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि बिहार को विकसित राज्यों में कब शामिल किया जाएगा और सरकार का विजन क्या है. महिला आरक्षण बिल को लेकर भी उन्होंने केंद्र की मंशा पर सवाल उठाए और OBC आरक्षण लागू करने की मांग दोहराई.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--